फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp mandal adhyaksh announce

Hapur News: तीन दिन में घोषित होंगे मंडल अध्यक्ष, फिर जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन

Wed, 05 Mar 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 05 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
bjp mandal adhyaksh announce
हापुड़। लंबी खींचतान के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अगले तीन दिनों के अंदर मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर देगा। इसके तुरंत बाद जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भी होंगे। प्रदेश के सभी जिलों के साथ हापुड़ के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। वहीं, अनुसूचित जाति और उसमें भी महिला के जिलाध्यक्ष बनने चर्चा के बाद कई ने दावेदारी पेश करते हुए दिल्ली-लखनऊ के लिए भागदौड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन


जिले में भाजपा के 12 मंडल अध्यक्ष हैं, इसमें से आठ मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। हालांकि, पार्टी का एक धड़ा शीर्ष नेतृत्व से सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की मांग कर रहा है, लेकिन पार्टी संविधान के अनुसार जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कम से कम 51 प्रतिशत मंडल अध्यक्षों का चयन जरूरी है। इसलिए अभी जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आठ मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बढ़ती गुटबाजी और शिकायतों को खत्म करने के लिए नए फार्मूले पर काम चल रहा है। जिले में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या अच्छी है। ऐसे में इन्हें लुभाने के लिए भी अनुसूचित जाति से जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


----

110 से अधिक हुए थे नामांकन --

मंडलों के लिए जिले में 110 से अधिक नामांकन हुए थे। 12 में से छह मंडलों में करीब एक वर्ष पहले ही नए अध्यक्ष बनाए गए थे। ऐसे में कौन बदलेगा और कौन नहीं, इसको लेकर मामला अटक गया है। जनप्रतिनिधियों के अलावा, पूर्व पदाधिकारी व पूर्व जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी नाम लेकर समन्वय बनाकर घोषणा करने को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट -

दो से तीन दिन के अंदर मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्षों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। प्रदेश नेतृत्व के पास नामांकनों को भेजा जाएगा। वहीं से ही सूची जारी होगी।

- दिनेश शर्मा, जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed