{"_id":"636e1b24a5ca5c6bc701ac68","slug":"bjp-leader-kapil-singhal-arrested-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: भाजपा नेता कपिल सिंघल को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जाट समाज के लिए अपशब्ध कहने का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: भाजपा नेता कपिल सिंघल को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जाट समाज के लिए अपशब्ध कहने का वीडियो हुआ था वायरल
Fri, 11 Nov 2022 03:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 11 Nov 2022 03:21 PM IST
सार
बाबूगढ़ निवासी कपिल सिंघल भाजपा नेता है। बृहस्पतिवार को उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें आरोपी जाट समाज के खिलाफ एक गाने के माध्यम से अपशब्द कह रहा है
विज्ञापन
हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ के एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा जाट समाज के लिए अपशब्ध कहने का एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। जिसके बाद रालोद, सपा पदाधिकारियों के साथ भाकियू कार्यकर्ता बाबूगढ़ थाने पहुंच गए और धरना देते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बाबूगढ़ निवासी कपिल सिंघल भाजपा नेता है। बृहस्पतिवार को उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें आरोपी जाट समाज के खिलाफ एक गाने के माध्यम से अपशब्द कह रहा है। हालांकि मात्र दस सैकेंड का यह वीडियो विधानसभा चुनाव के दौरान का बताया जा रहा है। लेकिन यह बृहस्पतिवार को वायरल हुआ तो रालोद, सपा के जाट नेताओं समेत भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ समेत काफी संख्या में लोग बाबूगढ़ थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए थाने के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिसोदिया मौके पर पहुंचे और उनकी तहरीर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दज कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन