फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp candidate win in garh after 23 years

Hapur News: 23 साल बाद गढ़ में दोबारा खिला कमल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate win in garh after 23 years
गढ़मुक्तेश्वर। 23 साल पहले वर्ष 2000 में हुए निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा के रामौतार राजौरा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद से पालिका में कमल नहीं खिल सका। वर्ष 2000 में पहली बार ही निकाय चुनाव पार्टी के चिन्ह पर कराए गए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में पार्टी सिंबल पर हुए निकाय चुनाव में प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा से रामौतार राजौरा, समाजवादी पार्टी से सोना सिंह और कैलाश चन्द टाल वाले निर्दलीय प्रत्याशी थे। तीनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों की नगरपालिका में 27 हजार मतदाता शामिल थे। जिसमें रामौतार राजौरा ने कैलाशचंद को पराजित किया। उन्होंने 1278 मतों से जीत दर्ज कर नगर में भाजपा की सरकार बनाई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2006 में हुए निकाय चुनाव में एक बार फिर गढ़ पालिका चेयरमैन सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई, जिसमें समाजवादी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़कर सोना सिंह चेयरमैन बने। वहीं 2012 में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़कर संगीता पुरुषोत्तम ने जीत दर्ज की। वहीं 2017 में सामान्य सीट पर भी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी सोना सिंह ने भाजपा के विजय शर्मा को हराकर चेयरमैन बने। 2000 में जीतने के 23 साल बाद एक बार फिर राकेश बजरंगी ने नगर में कमल खिलाया है। जिससे सभी भाजपाइयों में खुशी की लहर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed