{"_id":"66a51933e321ea2ed7033cb5","slug":"bikers-injured-with-china-thread-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113161-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीन के मांझे से बाइक सवार की कटी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीन के मांझे से बाइक सवार की कटी गर्दन
Sat, 27 Jul 2024 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुराने हाईवे पर गांव सिमरौली के पास बाइक सवार सरकारी कर्मचारी की गर्दन चीन के मांझे से कट गई। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रविदास चौक निवासी नेपाल सिंह हापुड़ स्थित विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हैं। शनिवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर विकास भवन जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव सिमरौली के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर फैले चीन के मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनकी गर्दन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उन्हें लहूलुहान स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल की हालत ठीक है। चीनी मांझे की यदि कहीं बिक्री हो रही है तो इस पर रोक लगाई जाएगी।
चीन के मांझे से पूर्व में हुई घटनाएं--
-मोहल्ला लज्जापुरी में सात वर्षीय बच्चे अनमोह की गर्दन मांझे से कटी, जिससे कई टांके आए थे।
-नगर पालिका गेट के बाहर विशाल की गर्दन मांझे से कटी थी
-बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी पर सिकंद्राबाद निवासी निजामुद्दीन की चीन के मांझे से गर्दन कटी
-हापुड़ रोड पर बाइक सवार वाजिद की दूध लेने जाते समय गर्दन कटी थी।
-पिलखुवा एलिवेटिड रोड पर एक अधिवक्ता की गर्दन चीन के मांझे से कटी थी।

चीन के मांझे से पूर्व में हुई घटनाएं