फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bikers beat people

Hapur News: बाइक सवार युवकों का मेला मार्ग पर उत्पात

Sat, 16 Nov 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 16 Nov 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
bikers beat people
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मेला मार्ग पर तीन बाइकों पर सवार 12 युवकों ने हाथ में लाठी लेकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। जबकि उसके कुछ देर के बाद दुकान के बाहर काम कर रहे बाइक मिस्त्री पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दोनों ही पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घटना नंबर एक

नगर के मेला मार्ग निवासी रवि ने बताया कि शनिवार को वह मेले से बाइक से घर लौट रहा था। नक्का कुआं मंदिर के निकट पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर आए 12 युवकों ने उसकी बाइक में डंडा मार दिया। विरोध किया तो, आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। जिसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- घटना नंबर दो

नगर के मेला मार्ग पर ही कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बाइक सर्विस की दुकान करने वाले विकास ने बताया कि वह दुकान पर बाइक की मरम्मत कर रहा था। तभी बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन युवकों ने उसे पीछे से आकर बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लाठियां बरसाकर वहां खड़ी बाइकों में भी तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed