फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   biker died in accident

Hapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भतीजा घायल

Thu, 24 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
biker died in accident
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के साइलो प्रथम चौकी के पास आवास विकास में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। मृतक आवास विकास स्थित रिलायंस जियो केयर से ड्यूटी खत्म कर अपने भतीजे के साथ बाइक पर बिजनौर जा रहे थे।
विज्ञापन


जिला बिजनौर के गांव गढ़वाल निवासी आशिक (35) मेरठ रोड स्थित आवास विकास स्थित रिलायंस जियो केयर में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद वह अपने भतीजे जुनैद के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। साइलो प्रथम चौकी के पास आवास विकास के बाहर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें आशिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा जुनैद घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed