दूध के टैंकर ने दो को कुचला: सामने से आ रही बाइक को मारी टक्कर, दोनों दोस्तों की तड़प-तड़पकर गई जान
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं, जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। हादसे में दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विस्तार
शुक्रवार की दोपहर यूपी के गढ़मुक्तेश्वर स्थित गांव बहादुरगढ़ निवासी शानू (करीब 18 वर्ष) पड़ोस में ही रहने वाले दानिश (करीब 18 वर्ष) के साथ डहरा कुटी पर स्थित एजेंसी से एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए गए थे।
बाइक से सिलिंडर लेने गए थे दोनों
सिलिंडर लेने के बाद दोनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में नानई मार्ग पर शिव मंदिर के निकट मोड़ पर सामने से तेजी से आ रहे गांव में ही स्थित डेयरी के दूध के टैंकर से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं, जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। हादसे में दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।