फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike rider dies due to breakdown of electricity line.

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार की मौत

Wed, 14 Jun 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 14 Jun 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to breakdown of electricity line.
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली में नहर पटरी पर बुधवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। तार हटाने की कोशिश में बाइक के पीछे बैठा युवक भी बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी लोकेश का बेटा चौधरी शानू कुमार अपने चचेरे भाई अंकित के साथ बुधवार सुबह करीब आठ बजे रसोई गैस सिलेंडर लेने सिंभावली आया था। इस दौरान गैस की गाड़ी नहीं पहुंच पाई थी, तो दोनों भाई शौच के लिए नहर किनारे चले गए।
विज्ञापन


बाइक रोकते ही अंकित नीचे उतर गया, लेकिन इसी बीच ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे करंट लगने से बाइक पर बैठे शानू चौधरी बुरी तरह झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखते ही अंकित ने तार को हटाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। पास में स्थित आरा मशीन में काम करने वालों समेत मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों युवकों को स्थानीय नर्सिंग होम ले आए।

यहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने दोनों को हापुड़ रेफर कर दिया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने चौधरी शानू कुमार (21 ) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुरी तरह झुलसे अंकित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तार टूटने के हादसे में शानू की मौत होने की खबर मिलते ही परिवार वाले हापुड़ अस्पताल पहुंच गए। लेकिन कोई भी कार्रवाई किए बिना ही वे शव को घर ले आए। लेकिन खबर मिलते ही पुलिस गांव में आ गई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।


एसडीओ बिजली जीपी शर्मा का कहना है कि जिस लाइन का तार टूटा है, उसे कुछ दिन पहले ही बदला गया था।  इसलिए विभागीय स्तर से जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है, अगर तहरीर आएगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed