{"_id":"64ef7a8f52afc277220a702f","slug":"bike-rider-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2517-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 30 Aug 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। जिला सहकारी बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से कस्बा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
धौलाना निवासी अशोक कुमार पुत्र नानक सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम घर से बाइक लेकर बस स्टैंड पर आ रहे उनके भाई हरबीर उर्फ पिंटू को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत पर स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन भी शव को लेकर सड़क पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक परिजन व ग्रामीणों का हंगामा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए। मौके पर पहुंचे एसडीएम संतोष उपाध्याय ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।