जीजा की मौत, साला गंभीर: हाईवे पर आगे चल रही कार को बाइक ने मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर जमीन पर गिरी; पवन की मौत
पवन के मामा निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने बताया कि उनके भांजे की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। परिवार नई जिंदगी की खुशियों में डूबा था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ छीन लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे 09 पर रविवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। स्याना चौपला फ्लाईओवर पर आगे चल रही कार से टकराकर बाइक करीब 10 फीट हवा में उछल गई। हादसे में बाइक सवार पवन निषाद (22) की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके साले संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरी बाइक
यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर के मीरा रेती निवासी राममूर्ति केवट के बेटे पवन निषाद अपने भाई के साले संदीप के साथ किसी काम से सिंभावली गए थे। वहां से लौटते समय दोनों ब्रजघाट की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक स्याना चौपला फ्लाईओवर पर चढ़ी, अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हवा में करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया, जबकि संदीप का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन रोहित केवट, प्रदीप निषाद, ललित केवट समेत अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
छह माह में उजड़ गया सुहाग
पवन के मामा निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने बताया कि उनके भांजे की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। परिवार नई जिंदगी की खुशियों में डूबा था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। पवन की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बोले अधिकारी
पवन को घायल अवस्था में मेरठ रेफर कराया गया था, जहां उपचार की दौरान नकी मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - स्तुति सिंह, सीओ