फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bid for daughter's marriage from three people, did a minor's deal for 7 lakhs in Hapur of UP

Hapur : तीन लोगों से लगवाई बेटी की शादी की बोली, 7 लाख में किया नाबालिग का सौदा

Sat, 24 Jun 2023 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा जतिन त्यागी, हापुड़
जतिन त्यागी, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 03:46 AM IST
सार

तीन अलग-अलग जगह के लोगों ने नाबालिग की सात लाख रुपये तक बोली लगाई, हरियाणा से शादी भी तय हो गई। लेकिन सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की टीम ने सूचना पर नाबालिग का संरक्षण कर लिया।

विज्ञापन
Bid for daughter's marriage from three people, did a minor's deal for 7 lakhs in Hapur of UP
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

जिले के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी के लिए बोली लगवा दी। तीन अलग-अलग जगह के लोगों ने नाबालिग की सात लाख रुपये तक बोली लगाई, हरियाणा से शादी भी तय हो गई। लेकिन सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की टीम ने सूचना पर नाबालिग का संरक्षण कर लिया। सुपुर्दगी के 9 महीने बाद फिर शादी तय कर दी गई, इस बार परिजनों को तीन-तीन लाख के बंधन पत्र पर 16 वर्षीय बालिका को सौंपा गया है।

विज्ञापन


नाबालिगों की शादी अपराध है, लेकिन लालच में आकर अभिभावक अपनी ही बेटियों को उनकी उम्र में कई साल बड़े अधेड़ को सौंप रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा सामने आया है। सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने आप बीती सुनाई कि उसके पिता ने शादी तय की। लेकिन यह शादी रस्मों और संबंधों से कहीं परे थी। दरअसल, नाबालिग के पिता ने बेटी का सौदा किया। 
विज्ञापन


तीन अलग-अलग जगह से बोली लगाई गई। इसमें एक ने तीन, दूसरे ने पांच और तीसरे ने सात लाख रुपये बोली लगायी। सात लाख रुपये देने वाले से ही नाबालिग का उसके पिता ने रिश्ता कर दिया। हरियाणा से बारात आनी थी, लेकिन इसके एक दिन पहले ही किसी ने सीडब्ल्यूसी को सूचना दे दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका का संरक्षण कर लिया। एक दिन संरक्षण में रखने के बाद माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। लेकिन 15 जून को फिर से बालिका की शादी तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार शादी संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद के एक फार्म हाऊस को बुक कर लिया गया जिसमें सगाई और शादी एक ही दिन होने थे, कार्ड भी छपवा दिए। लेकिन फिर से सूचना सीडब्ल्यूसी को मिली। टीम ने फिर से बालिका का संरक्षण कर लिया। करीब 9 दिन तक बालिका को अपने संरक्षण में रखकर काउंसलिंग कराई गई। तीन-तीन लाख के बंधन पत्र पर अभिभावकों को अंतिम चेतावनी देते हुए नाबालिग को उनके सुपुर्द किया गया है।

13 नाबालिगों के विवाह रुकवाए, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाल कल्याण समिति द्वारा एक साल में 13 नाबालिगों के विवाह रुकवाए गए हैं। इसमें 12 नाबालिगों का विवाह गांवों में ही किया जा रहा था। जबकि एक की शादी शहरी क्षेत्र में होनी थी। कई मामलों में पैसे लेकर शादी करने की सच्चाई भी सामने आई है। दो बार से अधिक बार शादी रुकवाने के बाद भी आदेशों का पालन नहीं करने पर दो अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।

बिछड़े बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया
सीडब्ल्यूसी के सदस्य मजिस्ट्रेट संजीव त्यागी ने बताया कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर पिता से बिछुड़कर ट्रेन के जरिए हापुड़ आने वाले 12 वर्षीय बच्चे को उसके परिवार नेपाल भेज दिया गया है। नेपाली राज दूतावास ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा एक साल में टीम ने बालश्रम करने वाले 43 बच्चे, गुमशुदा हुए 30 बच्चे और भीग मांगने वाले 11 बच्चों का भी संरक्षण किया है।


नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया
नाबालिग की शादी दूसरी बार रुकवाई गई है। परिजनों को अंतिम चेतावनी देते हुए बालिका को सुपुर्द किया गया है, साथ ही तीन लाख का बंधन पत्र भी लिया है। भविष्य में यदि नाबालिग की उम्र पूरी होने से पहले शादी कराई तो बंधन पत्र के नियम के अनुसार किशोरी के परिजनों को कोर्ट तीन लाख रुपये जुर्माना जमा करना होगा। साथ ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई अलग से की जाएगी। काउंसलिंग में नाबालिग ने पिता पर बोली लगाकर शादी कराने के दबाव का आरोप लगाया है। 
-बाबूराम गिरी, सदस्य मजिस्ट्रेट, सीडब्ल्यूसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed