फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhartiya kishan union protest

Hapur News: भाकियू टिकैत ने विद्युत निगम जेई को बंधक बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kishan union protest
भाकियू ने ऊर्जा निगम के जेई को बनाया बंधक
विज्ञापन

- किसानों का उत्पीड़न न रुकने पर दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई, जिसमें ऊर्जा निगम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। वार्ता करने के लिए पहुंचे अवर अभियंता को बंधक बना लिया। समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने पर दो घंटे बाद जेई को मुक्त किया गया।

युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि पश्चिमी उप्र में किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की दोनों चीनी मिलों से जल्द से जल्द किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाया जाना चाहिए। वहीं छुट्टा पशुओं के चलते रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं फसलों को बरबाद कर रहे हैं। छुट्टा पशुओं से निजात मिलनी चाहिए। इसके अलावा पंचायत की अध्यक्षता करते हुए फूल सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों और उपभोक्ताओं का उत्पीडऩ किया जा रहा है। नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं, जो किसी भी दशा में न्याय संगत नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के नलकूपों के कनेक्शन कागजों में काटकर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं बिजली के बिलों में छूट का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। वहीं ढोलपुर बिजलीघर से जुड़े गांव अल्लीपुर के जंगल में नलकूप कनेक्शन के लिए लगाए ट्रांसफार्मर के तीन उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया हुआ है, एक किसान द्वारा बिल जमा न करने पर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया जा रहा। किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता की मांग की। पंचायत में पहुंचे ढोलपुर बिजलीघर के जेई मुकेश कुमार को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया और सभी समस्याओं के बारे में चर्चा की। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। जेई ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिपाल चौहान, बबली सिंह, सुभाष चंद, सतीश त्यागी, राजकुमार त्यागी, भूपेंद्र सिंह, नितेश त्यागी, उमेश चौहान, इंद्रजीत राठौर, मुस्तकीम, नासिर, शेखर चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed