{"_id":"657b31c6b46f1045e209af16","slug":"bhakiu-protest-in-garh-hapur-news-c-306-1-gha1001-3293-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाकियू ने फूंका एनएचएआई का पुतला, आरपार की लड़ाई का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाकियू ने फूंका एनएचएआई का पुतला, आरपार की लड़ाई का किया ऐलान
Thu, 14 Dec 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने अन्य किसान संगठनों के साथ एनएचएआई का पुतला फूंका। गुस्साए किसानों ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध जताया और नक्शे से टोल प्लाजा को हटाने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह के नेतृत्व में भाकियू असली और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर गांव पौपाई में लगने वाले टोल प्लाजा के विरोध में एनएचएआई का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि गढ़ नगर से सिर्फ दस किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा का निर्माण नहीं हो सकता है। भाकियू असली के पदाधिकारी हरीश हूण ने कहा कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री लोकसभा में 60 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे टोल प्लाजा हटाने की बात कही थी। वहीं अब मानकों का उल्लंघन करते हुए एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा का प्रस्ताव तैयार किया है। सरनजीत सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में टोल प्लाजा नहीं लगने दिया जाएगा। आगे की रणनीति तैयार कर एनएचएआई के खुलकर विरोध जारी रहेगा। वहीं जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने अपील करते हुए कहा कि आसपास के सभी गांव के लोग धरने में समर्थन दें और आर पार की लड़ाई लड़ें। सभी के जनहित में टोल के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर असीम अत्री, कृष्णवीर सिंह गब्बर, जुनैद हयात, टीटू गुर्जर, नरेश, रमानंद, राजेश चौहान, राजवीर प्रधान, आदेश गुर्जर, रविंद्र राणा, नितेश पंडित, नरेंद्र, लोकेश, धर्मवीर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लगातार मिल रहा समर्थन
भाकियू असली के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बब्लू गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ टोल के खिलाफ चल रहे धरने में पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह टोल नहीं गुंडा टैक्स लगाया जाएगा, जो घर से बाहर निकलते ही वसूला जाएगा, विरोध नहीं किया तो परेशानी भुगतनी पड़ेगी।