फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Better bus facility on Eid.

ईद पर बेहतर बस सुविधा देने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Tue, 20 Jun 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 20 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Better bus facility on Eid.
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ईद के मद्देनजर यात्रियों को बसों की किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली रोड पर यात्रियों के अधिक आवागमन के चलते डिपो के अफसरों ने इस मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मोदीनगर, किठौर रोड पर भी बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


एआरएम ने कर्मचारियों की छुट्टी रदद कर उन्हें उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 107 बसों का संचालन होता है। इसमें करीब 30 बसें दिल्ली मार्ग पर दौड़ती है। ईद के मद्देनजर दिल्ली रोड पर यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों को अक्सर बस की किल्लत से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता पर डिपो के अफसरों ने इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर बस अड्डे से दिल्ली मार्ग पर बस रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों को घंटों बसों के इंतजार में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किठौर, मोदीनगर मार्ग पर भी यात्रियों की भीड़ चलती है। इन मार्गों पर पर्याप्त बसें हैं, फिर भी ईद के मद्देनजर इन मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज कर्मियों को सौगात दिलाने के लिए एआरएम ने मुख्यालय पत्र भेजकर प्रोत्साहन योजना शुरू कराने का आग्रह किया है।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि ईद के मद्देनजर बेहतर बस सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। बसों की किल्लत से यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर उन्हें उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed