फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Before appearing in court in Hapur accused of attempted murder smoked cigarettes and cold drinks with police

Viral Video: हत्या के प्रयास के आरोपी को पेशी से पहले सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक पिलवाई, आरक्षी निलंबित

Mon, 05 Jun 2023 12:16 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 12:16 AM IST
सार

न्यायालय ले जाने के दौरान दानिश पुलिसकर्मियों के साथ एक दुकान पर पहुंचा। जहां उसने पुलिसकर्मियों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही सिगरेट भी पी। इस बीच वहां पर मौजूद व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

विज्ञापन
Before appearing in court in Hapur accused of attempted murder smoked cigarettes and cold drinks with police
आरोपी दानिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायके से ससुर के साथ ससुराल लौट रही महिला पर तेजाब फेंकने और हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तारी के बाद सिंभावली थाने में तैनात एक आरक्षी को आरोपी पर मेहरबानी महंगी पड़ गई।  मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने सिंभावली थाने के आरक्षी गौरव कुमार को निलंबित कर दिया है

विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दानिश ने दो जून की दोपहर मायके से ससुर के साथ वापस लौट रही महिला की कार को ओवरटेक कर तेजाब डालने और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस हिरासत में न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ले जाने के दौरान दानिश पुलिसकर्मियों के साथ एक दुकान पर पहुंचा। जहां उसने पुलिसकर्मियों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के साथ ही सिगरेट भी पी। इस बीच वहां पर मौजूद व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस कस्टडी में हत्या के प्रयास के आरोपी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने सिंभावली थाने के आरक्षी गौरव कुमार को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed