फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Banking will Postman.

अब घर-घर जाकर बैंकिंग सुविधा देंगे पोस्टमैन

Sun, 25 Dec 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 25 Dec 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Banking will Postman.
पोस्टमैन - फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद बैंकों में परेशानी झेल रहे लोगों की दिक्कतों को देखते हुए डाक विभाग एक नई योजना लेकर आ रहा है। इस योजना को इंफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी  (आईसीटी) नाम दिया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत डाक विभाग अपने सभी पोस्टमैन को प्रशिक्षित कर सोलर से चलने वाले मोबाइल से लैस करेगा। जो घर-घर जाकर लोगों को पैसा जमा करने, निकालने व बिलों का भुगतान व एफडी आदि कराने की सुविधा देंगे।
विज्ञापन


बैंकिंग सुविधाओं की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं देने के लिए डाक विभाग एक योजना शुरू करने की तैयारी में है। इंफोर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी योजना के तहत अब डाक कर्मी शहर और गांवों में घर-घर जाकर लोगों को कैशलेस लेनदेन की सुविधाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में भी इस योजना को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस योजना को जिले के उप शाखा डाकघर व प्रधान डाकघर के माध्यम से संचालित कराया जाएगा। इसमें अधिकतर डाककर्मी काम पर लगेंगे।


जल्द ही इसका प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी से यह योजना झारखंड में लागू हो रही है। इसके बाद प्रदेश के प्रत्येक जिले में भी इसे लांच करने की तैयारी है।

इसके लागू होने से लोगों को बैंक के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। लोग अपने मुहल्ले और गांव के डाकघर पर जाकर ही कैश संबंधी भुगतान और लेन-देन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed