फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bangladeshi woman living as queen arrested along with her husband from Ghaziabad

रानी निकली बांग्लादेशी: निकाह के बाद फेक ID से बनी वोटर, शौहर मशरूफ पर भी शिकंजा; तीन बच्चों संग यहां थे छिपे

Fri, 27 Feb 2026 07:26 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Feb 2026 07:26 PM IST
सार

गाजियाबाद में रानी बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला को पति समेत गिरफ्तार किया गया है। एसआईआर के दौरान पहचान उजागर होने पर मामला सामने आया। फिलहाल, पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर निकाह करने और पहचान छिपाकर रहने का आरोप है। 

विज्ञापन
Bangladeshi woman living as queen arrested along with her husband from Ghaziabad
महमूदा उर्फ रानी बेगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव दौताई में भारतीय पहचान बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला महमूदा उर्फ रानी बेगम और उसके पति मशरूफ को गाजियाबाद के लोनी से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महमूदा मूलरूप से बांग्लादेश की निवासी है, जो वर्ष 2021 में अपने पहले पति की मृत्यु के बाद रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब चली गई थी। 

विज्ञापन


वहीं, उसकी पहचान गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई निवासी युवक मशरूफ से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बाद में महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई और दिल्ली में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह कर लिया। निकाह के बाद महिला कुछ समय तक दौताई गांव में पति के साथ रही, जहां वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद वह बांग्लादेश लौट गई और वहां एक बेटी को जन्म दिया। कुछ माह बाद पुन: विजिट वीजा पर अपनी बच्ची के साथ भारत पहुंची और दोबारा पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान उसकी पहचान छिपाकर स्थानीय स्तर पर वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार करा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान जब उसका नाम सूची में सामने आया तो जांच के दौरान महिला के विदेशी नागरिक होने की जानकारी उजागर हो गई। मामला सामने आते ही दंपती क्षेत्र से लापता हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के लोनी में उनके रिश्तेदार के घर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की देर शाम गढ़ कोतवाली में विदेशी अधिनियम तथा फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है व संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है, पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्रेम संबंध के बाद किया निकाह
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि किसी अवैध गतिविधि के उद्देश्य से नहीं बल्कि प्रेम संबंध होने के बाद उसने भारतीय युवक से निकाह किया और पति के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन बिताने के उद्देश्य से भारत में रहना शुरू किया।

2021 से भारत में रह रही थी महिला
महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में सऊदी अरब से लौटने के बाद वह भारत आती-जाती रही। बीच में कुछ माह के लिए बांग्लादेश गई, लेकिन अधिकांश समय पति के साथ भारत में ही निवास करती रही।

मां के साथ थाने में रहे तीनों बच्चे
हिरासत के दौरान महिला के तीनों छोटे बच्चे भी उसके साथ थाने में मौजूद रहे। इनमें एक पांच वर्षीय बेटी तथा दो छोटे बेटे शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने मानवीय आधार पर मां के साथ ही रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed