{"_id":"695950625946cf221a0d57eb","slug":"bajrang-dal-hungama-hapur-news-c-306-1-gha1001-119458-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अठसैनी नहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अठसैनी नहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल का हंगामा
Sat, 03 Jan 2026 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आठ दिन में तीसरी बार शनिवार को अठसैनी मध्य गंग नहर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता सड़क पर अवशेष रखकर धरने पर बैठ गए, इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं, दूसरे समुदाय का व्यक्ति जो घटना से अनजान था वह गलती से पशु अवशेष पर चढ़ गया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
गांव अठसैनी से निकल रही सूखी पड़ी मध्य गंग नहर में शनिवार की सुबह गोवंशों के अवशेष पड़े मिले। सूचना मिलते ही बजरंग दल व अन्य संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की विफलता बताते हुए कहा कि लगातार घटनाओं के बावजूद पुलिस दोषियों तक नहीं पहुंच पा रही है। कार्यकर्ताओं ने गोवंश के अवशेषों को उठाकर नेशनल हाईवे पर रख दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने हाईवे की दूसरी साइड से वाहनों को निकाल दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिलाया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, लेकिन कार्यकर्ता तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आरोप लगाया कि फुलड़ी पुलिस चेक पोस्ट के पास इस तरह की घटना होना साफ दर्शाता है कि पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने हाईवे से अवशेष हटाए और प्रदर्शन समाप्त किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पुलिस ने 48 घंटे का समय मांगा गया और लोगों को शांत किया। इस मौके पर अधिवक्ता लोकेंद्र राणा, अवनीश चौहान, निशांत बजरंगी, मनीष चौहान, विशाल वर्मा, सचिन, राहुल बजरंगी, गोलू, नवीन, तुनज, रोहित अग्रवाल, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस गश्त पर सवाल
गोवंशों के लगातार अवशेष मिलने से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। हाईवे, नहर और पुलिस चेक पोस्ट के पास घटनाएं होना बताता है कि रात्रि गश्त प्रभावी नहीं है।
रिक्शा चालक को जड़े थप्पड़
हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान दूसरे समुदाय का व्यक्ति रिक्शा पर सब्जी लेकर जा रहा था। लेकिन उसका पता नहीं था, प्रदर्शन क्यों ह रहा है। वह गलती से अवशेष से होकर गुजर गया, इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने उसको पुलिस के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए और गाली गलौज कर वहां से भगा दिया। हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराया।
तीसरी बार मिले गोवंश
गढ़ में मीरा रेती रोड पर 25 दिसंबर को गोवंशों के अवशेष मिले थे। उसके बाद 31 दिसंबर की रात और अब 3 जनवरी को गोवंशों के अवशेष मिले हैं। जो पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल है।
कोट -
गोकशी करने वालों आरोपियों के पुलिस नजदीक पहुंच चुकी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। तीन टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। - स्तुति सिंह, सीओ
प्रशांत शर्मा