{"_id":"662696dd9f0e8237ba03b12c","slug":"babu-kanak-singh-win-election-hapur-news-c-306-1-gha1001-106349-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 80 हजार रुपये खर्च कर चुनाव जीत गए थे बाबू कनक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 80 हजार रुपये खर्च कर चुनाव जीत गए थे बाबू कनक सिंह
Mon, 22 Apr 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव हरौड़ा कोठी निवासी बाबू कनक सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में केवल 80 हजार रुपये खर्च कर वह विधायक बने थे। उस दौरान चौधरी चरण सिंह की दलित मजदूर किसान पार्टी ने टिकट दिया था, उस समय बाबू कनक सिंह ने 4130 वोटों से कांग्रेस के कुंवर वीरेंद्र सिंह ढाना को हराया था।
पूर्व विधायक के करीबी पूर्व वायु सेना अधिकारी चौधरी मनवीर सिंह ने बताया कि बाबू कनक सिंह ने दलित मजदूर किसान पार्टी से चुनाव लड़ा था। उस समय चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए कोई फालतू खर्च नहीं हुआ करता था। चुनाव में केवल 80 हजार रुपये खर्च हुए थे। जनता के दिए सहयोग में से 45 हजार रुपये बच भी गए थे। विधायक बनने के बाद बाबू कनक सिंह ने सिंभावली में किसान डिग्री कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज समेत गढ़ क्षेत्र में कई गांवों के लिए लिंक मार्गों की सौगात दी थी। बिना किसी काफिले अपनी निजी एंबेसडर कार से विधायक का कार्यकाल पूर्ण किया था। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक बाबू कनक सिंह जब गांवों में वोट मांगने के लिए जाते थे, तो कई गांवों के लोगों ने चुनाव लड़ाने के लिए आशीर्वाद के साथ आर्थिक सहयोग भी दिया था। उन्होंने बताया कि जब बाबू कनक सिंह ने चुनाव लड़ा था, तो उनके समर्थक साइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली से पूरे गढ़ विधानसभा क्षेत्र में घूमा करते थे। उन्होंने बताया कि बाबू कनक सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के काफी नजदीक थे, जिसके चलते उन्हें गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका मिला था।