{"_id":"66269756d8b7219c92066c1f","slug":"babu-kanak-singh-died-hapur-news-c-306-1-gha1001-106348-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लंबी बीमारी से पूर्व विधायक बाबू कनक सिंह की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लंबी बीमारी से पूर्व विधायक बाबू कनक सिंह की मृत्यु
Mon, 22 Apr 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हरोड़ा कोठी निवासी पूर्व विधायक बाबू कनक सिंह का लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर राजनैतिक लोगों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें राजकीय सम्मान के साथ ब्रजघाट में अंतिम विदाई दी गई
भाजपा के जिला महामंत्री और पूर्व विधायक के पुत्र अंकुर सिरोही ने बताया कि उनके पिता बाबू कनक सिंह (करीब 90 वर्ष) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात को करीब एक बजे उनके पिता ने अंतिम सांस ली। गंगा नगरी ब्रजघाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक के बडे बेटा अजयवीर सिंह, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र तेवितया, सपा जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, सिंभावली चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक करण सिंह, दिनेश शर्मा, सतपाल यादव, हरीश पुरुषोत्तम, दीपक भाटी आदि थे।