Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   auto rammed into a broken down truck from behind on elevated road two died four injured

UP: तेज रफ्तार ऑटो ऐलिवेटेड रोड पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा, बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत; चार घायल

Sat, 26 Jul 2025 10:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 10:10 PM IST
सार

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ऐलिवेटेड रोड पर खराब खड़े ट्रक से ऑटो पीछे से टकराया था। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
auto rammed into a broken down truck from behind on elevated road two died four injured
ट्रक से टकराया ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित ऐलिवेटेड पर रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार ऑटो खराब खड़े ट्रक में जा घुसा। इसमें एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त ऑटो व ट्रक को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।   

विज्ञापन
Trending Videos

एक ऑटो सवारियां लेकर शनिवार की शाम गाजियाबाद की ओर जा रहा था। ऑटो में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली निवासी कुसुम (60), जिला मेरठ के जली कोठी निवासी फैसल (22) व उनकी मां शहनाज (61), हापुड़ के मोहल्ला तगासराय निवासी सागर (26), उनकी पत्नी आस्था (25) व उनका पुत्र दक्ष (3) सवार था। एनएच-09 स्थित ऐलिवेटेड रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार यह ऑटो रोड पर खराब खड़े ट्रक में जा टकराया। हादसा होते ही ऑटो में बैठी सवारियों में चींख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अनीता चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुसुम व फैसल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में उपचार जारी था। हादसे से ऐलिवेटेड रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया और यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो व खराब खड़े ट्रक को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।  

विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ऐलिवेटेड रोड पर खराब खड़े ट्रक से ऑटो पीछे से टकराया था। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed