{"_id":"67c8842483e74accfc0bf535","slug":"attack-on-gram-pradhan-husband-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121157-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तालाब की सफाई रुकवाने के लिए प्रधान के पति पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तालाब की सफाई रुकवाने के लिए प्रधान के पति पर हमला
Wed, 05 Mar 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में तालाब की सफाई का विरोध कर रहे आरोपियों ने गांव प्रधान के पति पर हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ थाने में दी तहरीर में गांव श्यामपुर जट्ट के गांव प्रधान के पति जितेंद्र ने बताया कि बुधवार को वह गांव स्थित सरकारी तालाब की सफाई करा रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए और सफाई का विरोध करते हुए उन्होंने काम रुकवाने का प्रयास किया। आरोपियों ने गाली गलौज कर उनसे अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।