फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on father and son

Hapur News: पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 12 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
attack on father and son
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर में कुछ लोगों ने पिता व पुत्र पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी हासिम ने बताया कि नौ फरवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे उनके पिता व भाई घर लौट रहे थे। गांव में पहले से ही रास्ते पर घात लगाकर बैठे असफर, गुलजार,अफजाल, महताब, अलताफ, इनायत व शब्बीर ने जान से मारने की नियत से उनके पिता व भाई पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनके पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से उन्होंने अपने पिता व भाई को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें पिलखुवा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed