{"_id":"67c5d3f9411fc17518008047","slug":"attack-on-aaspa-leader-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121061-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की निंदा
Mon, 03 Mar 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मथुरा जिले के गांव करनावल में आसपा प्रमुख, भीम आर्मी चीफ एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला करने की कार्यकर्ताओं ने निंदा की। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने बताया कि मथुरा जिले के गांव करनावल में एक परिवार की दो बहनों की शादी रुकवा दी गई थी। आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद पीडि़त परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे। लौटते समय आरोपियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए और गाडि़यां भी क्षतिग्रस्त हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। राष्ट्रपति प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करें। इस दौरान प्रदेश सचिव एडवोकेट सुशील कुमार आजाद, मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी, मनोज कर्दम, राकेश सैनी, विद्यासागर निमेष, मुकेश लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।