{"_id":"69403b42a861c72c770f7845","slug":"attack-on-a-couple-in-roadrays-hapur-news-c-306-1-gha1001-119135-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रोडरेज में कार सवार दंपती पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रोडरेज में कार सवार दंपती पर किया हमला
Mon, 15 Dec 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे 9 पर रोडरेज में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने कार सवार दंपती पर हमला कर दिया। वहीं, कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जनपद मुरादाबाद निवासी दिक्षा भारद्वाज ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि रविवार की रात वह अपने पति अक्षय श्रीवास्तव और बच्चों के साथ मुरादाबाद से मेरठ जा रही थीं। हाईवे 9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट टोल प्लाजा पर यातायात धीमा होने के कारण वाहन रूक-रूक कर चल रहे थे। उनकी कार के बराबर में चल रही दूसरी कार सवार युवक बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश कर उन्हें परेशान कर रहे थे। उनके पति अक्षय ने युवकों को आराम से चलने को कहा। इससे गुस्साए आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। जिसके बाद सात-आठ युवकों ने उनकी कार लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा उन पर और पति पर भी हमला करने की कोशिश की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।