{"_id":"6ad3af8cc48b44c1360c2777","slug":"athletes-showcased-their-talent-at-the-athletics-competition-hapur-news-c-135-1-hpr1003-150538-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
हापुड़। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह त्यागी, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया रहीं। महेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। डॉ. श्वेता पुठिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन डॉ सुदर्शन त्यागी, उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आतिफ ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय और अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सिद्धि भाटी प्रथम, राधिका द्वितीय और भारती तृतीय स्थान पर रहीं। 60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में भव्य भास्कर प्रथम, अनमोल द्वितीय और आशुतोष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में यशिका ने पहला और रुआ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लंबी कूद के बालक वर्ग में रितेश प्रथम, उमर द्वितीय और श्याम कश्यप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में माही त्यागी प्रथम, अलीशबा द्वितीय और राधिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक के बालक वर्ग में चाहत प्रथम और मनीष द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में गुंजन प्रथम और भारती द्वितीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट के बालक वर्ग में प्रशांत ने पहला, अंसजीत ने दूसरा और मोहम्मद शाद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 ट्रायथलॉन के ए ग्रुप के बालक वर्ग में समीर प्रथम, सार्थक द्वितीय और अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। बी ग्रुप के बालक वर्ग में निखिल प्रथम, कन्हैया द्वितीय और हनी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शगुन प्रथम, खुशी द्वितीय और पूर्वी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बी ग्रुप में अहमद और हरकिरत ने प्रथम और काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अगले माह तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर डॉ. आयुष सिंघल, निधि मलिक, नवीन सचदेवा आदि भी मौजूद रहे।