{"_id":"680a702cb1f4399412014cf9","slug":"asthiya-visarjan-hapur-news-c-306-1-gha1001-114247-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन लावारिस मृतकों की अस्थियां गंगा में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन लावारिस मृतकों की अस्थियां गंगा में विसर्जित
Thu, 24 Apr 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में समाजसेवी एवं महादेव निष्काम सेवा संस्था की अध्यक्ष पूजा चौहान ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने निजी खर्च पर लावारिस मृत लोगों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने विधिवत् तरीके से तीन लावारिस अस्थियों का विसर्जन कराया। एक माह में उन्होंने करीब 30 अज्ञात लोगों का अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियां विसर्जित की हैं।
गजरौला निवासी संस्था की अध्यक्ष पूजा चौहान बृहस्पतिवार को तीन मृतकों की लावारिस अस्थियां लेकर तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचीं। जहां पर उन्होंने गंगा किनारे पुरोहितों के सहयोग से विधि विधान से तीनों की अस्थियों को गंगा में विसर्जन किया। पूजा चौहान ने बताया कि वह काफी समय से यह काम कर रही हैं। अक्सर हादसों में जान गंवाने वाले, किसी आपराधिक घटना का शिकार हुए लोगों के शवों का सही तरीके से अंतिम संस्कार नहीं हो पता और न ही उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जा पाता है। वह अपनी संस्था के माध्यम से निजी खर्च पर ऐसे मृतकों का दाह संस्कार करते हुए उनका अस्थि विसर्जन व अन्य कर्मकांड कराती हैं, ताकि मृत आत्माओं को शांति मिल सके।