फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   assault with daughter

Hapur News: सौतेले पिता ने बेटी से की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
assault with daughter
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी सौतले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लीलता की हदों को पार कर दिया। आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर लज्जा भंग करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता, पत्नी तथा दूसरी बेटी को पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने अभद्रता के कारण पहले पति को छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के साथ अपनी दो बेटियों को लेकर रह रही है। महिला का कहना है कि उसका दूसरा पति शराब पीने का आदी है। जो आए दिन शराब पीकर उसकी पिटाई करता है। 23 जुलाई की शाम को उसका पति शराब पीकर घर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसकी बड़ी बेटी को सौतली होने का ताना देते हुए उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास कर छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे और दोनों बेटियों को बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 74, 75,76 लज्जा भंग करने, धमकी देना, मारपीट करना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed