{"_id":"64f8af519da7056fd607e376","slug":"arto-seize-10-school-van-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2705-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एआरटीओ ने सीज किए दस स्कूली वाहन, 26 पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एआरटीओ ने सीज किए दस स्कूली वाहन, 26 पर लगाया जुर्माना
Wed, 06 Sep 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। अभिभावकों से मोटी रकम वसूलने के बाद भी सड़कों पर बिना मानकों के दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ बुधवार को एआरटीओ ने अभियान चलाया। जिसमें दस वाहनों को सीज किया गया है और 26 वाहनों का चालान किया गया है।
शासन के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। एआरटीओ द्वारा बुधवार को जिलेभर में स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां वाहनों के बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फर्स्ट एड किट, अग्निश्मन यंत्र सहित अन्य मानकों की जांच की गई। अभियान में मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 26 वाहनों का चालान किया गया और दस वाहनों को अलग-अलग थानों में सीज कर दिया गया। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र दौड़ रहे वाहन संचालकों को जल्द स्कूली वाहनों की फिटनेस जारी कराने के लिए नोटिस जारी किए गए और मानक पूरा न करने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश चौबे का कहना है कि स्कूलों में संचलित हो रहे खटारा वाहनों के खिलाफ अभियान की शुरूआत कर दी गई है। अन्य सभी वाहन स्वामियों को भी मानक के अनुरुप यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन संचलित कराने के निर्देश दिए गए हैं।