{"_id":"66a28049467424a48803aa5e","slug":"arto-seiz-two-vehicles-hapur-news-c-306-1-gha1001-108374-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परिवहन विभाग ने दो वाहन किए सीज, 15 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परिवहन विभाग ने दो वाहन किए सीज, 15 का चालान
Thu, 25 Jul 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बृहस्पतिवार को गढ़ क्षेत्र में निजी और स्कूल बसों के साथ अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान दो वाहनों को सीज किया और 15 का चालान किया गया।
आशुतोष दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गढ़-स्याना रोड पर टीम के साथ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें दो वाहनों को सीज कर बहादुरगढ़ थाने के सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा दस्तावेज और अन्य कमियां पाए जाने पर 15 वाहनों का चालान किया गया। जनपद में स्कूल वाहनों की भी लगातार जांच की जा रही है। एआरटीओ ने बताया कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस अथवा अन्य प्रपत्र समाप्त हो चुके हैं, उन्हें जल्द से जल्द परिवहन कार्यालय में भौतिक निरीक्षण के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अभी तक 13 वाहनों को सीज करते हुए 28 पर चालान की कार्रवाई की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा।