{"_id":"67af729597b6a05ba40cfcaa","slug":"army-men-died-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120397-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत
Fri, 14 Feb 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। पश्चिम बंगाल के गोपालपुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी बीएसएफ में हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह तेवतिया (50) की मौत हो गई। शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर पहले बाबूगढ़ कैंट और फिर महमूदपुर लाया गया। जहां नम आंखों के बीच पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी हरिओम सिंह तेवतिया बीएसएफ में वर्ष 1994 में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह हेड कांस्टेबल के पद पर आसाम के कूच बिहार सेक्टर-150 बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। 12 फरवरी को सरकारी गाड़ी से हरिओम अपने चार अन्य साथियों के साथ काम से जा रहे थे। पश्चिम बंगाल के गोपालपुर में सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गए। 13 फरवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विमान के जरिए उनके पार्थिव शव को बटालियन के जवान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके आने से पूर्व ही जवान के परिजन शव लेने के लिए वहां पहुंच गए थे। उनकी पिछले काफी वर्षों से उनकी पत्नी मंजू इकलौते पुत्र लक्की के साथ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में रह रही हैं।
पार्थिव शरीर पहले बाबूगढ़ कैंट और फिर गांव पहुंचा जहां लोगों का तांता लग गया। जवान की अंतिम यात्रा में थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता, थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष कुमार के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। गार्ड आफ आनर के बाद लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वे तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे।