फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   apaar id of anganbadi child

Hapur News: आंगनवाड़ी में पंजीकृत बच्चों की भी बनेगी अपार आईडी

Tue, 07 Jan 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 07 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
apaar id of anganbadi child
गढ़मुक्तेश्वर। शिक्षा के क्षेत्र की प्रथम सीढ़ी कहे जाने वाले आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री)आईडी बनाई जाएगी। विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बच्चों को शुरुआत के तीन साल तक आंगनबाड़ी या बाल-वाटिका में पढ़ाई करनी होती है। जिसमें तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चे रहते हैं। आंगनबाड़ी में तीन वर्ष पढ़ाई करने के बाद उनका प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में कराया जाता है, जिसके बाद उनकी आगे की पढ़ाई होती है। बच्चों की पहचान के साथ-साथ उनकी शिक्षा पर निगरानी रखने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने इन बच्चों की अपार आईडी बनवाने का निर्देश दिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्रों की अपार आईडी तैयार होने से देश के किसी भी हिस्से में उनके पढ़ाई के लिए जाने पर उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा सकेगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सीडीपीओ मीनाक्षी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की अपार आईडी बनने के लिए आदेश प्राप्त हो गए है। अभी केंद्रों पर बच्चों के अवकाश चल रहे हैं। 15 जनवरी के बाद इसकी कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed