फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   annapurna store in 36 villages

Hapur News: 39 लाख से 36 गांवों में बनेंगे अन्नपूर्णा स्टोर

Mon, 01 Dec 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Dec 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
annapurna store in 36 villages
हापुड़। जिले के 36 गांवों में जिला पूर्ति विभाग अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराएगा। इसके लिए शासन से 39 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। बजट आवंटित होने के बाद अफसरों ने गांवों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कई गांव ऐसे है, जहां ग्रामीणों को राशन लेने के लिए काफी दूर चलकर जाना पड़ता है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए शासन ने जिले के 36 गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराने को मंजूरी दी है। इसमें एक दुकान पर आठ लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा। शासन ने 36 अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराने के लिए 39 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। अभी तक राशन डीलरों को किराए की दुकानों में राशन रखकर वितरित करना पड़ रहा था। लेकिन शासन द्वारा अब जिले के चारों ब्लॉकों में ग्राम पंचायत की भूमि पर अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराया जाएगा। अन्नपूर्णा स्टोर खुलने से राशन डीलरों को दुकानों का किराया देने से छुटकारा मिलेगा। अन्नपूर्णा स्टोर पर राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि जिले के 36 गांवों में अन्नपूर्णा स्टोर का निर्माण कराया जाएगा। सबसे ज्यादा प्राथमिकता उन गांवों को दी जाएगी, वहां के ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों का चयन किया जा रहा है। जल्द ही डीएम से वार्ता कर शेष बजट की डिमांड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed