{"_id":"67c731e10731ce683603b19e","slug":"ankit-murder-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121107-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंकित के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंकित के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का किया घेराव
Tue, 04 Mar 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी के लोगों ने अंकित के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कोतवाल ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। कोतवाल के आश्वासन पर लोग लौट गए।
रविवार की सुबह आनंद विहार स्थित खाली पड़े मैदान में अंकित का खून से लथपथ शव मिला था। अंकित की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारों ने अंकित का गला भी रेता था। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार की रात लगभग सवा आठ बजे उनके पुत्र अंकित फोन पर बातें करते हुए घर से निकले थे। रात को लगभग सवा नौ बजे उन्होंने अंकित को फोन किया था, लेकिन उनका मोबाइल बंद जा रहा था।
हत्यारे अंकित का मोबाइल लेकर भी फरार हो गए थे। मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे मोहल्लेवासियों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।