{"_id":"692dd6218667a632c8053493","slug":"an-elderly-woman-going-for-a-walk-died-after-being-attacked-by-a-bull-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: टहलने जा रही वृद्धा की सांड के हमले में मौत, घटना से ग्रामीणों में रोष, बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: टहलने जा रही वृद्धा की सांड के हमले में मौत, घटना से ग्रामीणों में रोष, बयां किया दर्द
Mon, 01 Dec 2025 11:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:23 PM IST
सार
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष और दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा गोवंशों का काफी आंतक है। यह गोवंश खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव काकौड़ी में सोमवार शाम को टहलने जा रही एक वृद्धा पर निराश्रित सांड ने हमला कर दिया। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव ककौड़ी निवासी करीब 70 वर्षीय मथन कौर रोज की तरह सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर से खेतों की तरफ टहलने के लिए जा रही थी। जब वह गांव से बाहर पहुंची तो इस दौरान इस मार्ग पर कुछ निराश्रित गोवंश घूम रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने वृद्धा मथन कौर पर जोरदार हमला कर दिया। सांड के सींघों के हमले में वृद्धा कई फुट ऊपर हवा में उछलकर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चींख पुकार सुन आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौडे़ और गाेवंशों को यहां से भगाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आनन फानन में घायल काे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष और दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा गोवंशों का काफी आंतक है। यह गोवंश खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने का तो काम करते ही हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचित किया गया है। हिंसक गोवंशों को गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन