{"_id":"66a3d2582293ed80ed00e62d","slug":"amit-died-from-current-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103577-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: करंट लगने से हुई अमित की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: करंट लगने से हुई अमित की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
Fri, 26 Jul 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी अमित की मौत करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करंट लगने की पुष्टि हुई है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को खैरपुर-खैराबाद निवासी अमित का शव पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर आनंदा डेयरी के पास झाडि़यों से बरामद किया था। मामले में मृतक के चाचा सतीश की तहरीर पर पुलिस ने उसके बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ ने बताया कि बिजली के खंभे के पास अमित का शव मिला था, लेकिन वह खंभा सीमेंट का था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत बिजली का करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, नामजद आरोपियों से पूछताछ करेगी।