फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Alzheimer's patients increased in hospitals

Hapur News: अस्पतालों में बढ़े अल्जाइमर क मरीज, याददाश्त हो रही कमजोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Alzheimer's patients increased in hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
कोरोना की चपेट में आए मरीजों का तंत्रिका तंत्र इतना कमजोर हो गया है कि उन्हें कुछ याद रख पाना भी मुश्किल हो रहा है। 40 की उम्र में ही 60 साल वाले बुजुर्ग जैसी याददाश्त बन रही है। सरकारी अस्पतालों के मनोरोग विभागों में ऐसे मरीजों की भरमार है, अधिकांश में अल्जाइमर बीमारी मिल रही है। जिनकी काउंसलिंग के साथ दवाएं चलायी जा रही हैं।
मनोरोग की ट्रेनिंग कर सीएचसी अस्पताल में सेवा दे रहे डॉ.अशरफ अली ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से मानसिक रोगियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। कमजोर याददास्त मरीजों को चिड़चिड़ा और तनाव ग्रस्त बना रही है। 20 से 30 साल वाले युवाओं में भी इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्जाइमर वृद्धावस्था में होने वाली बीमारी है। इससे याददाश्त कम होने लगती है। परिवार वाले भी इसे नहीं समझ पाते, जिस कारण इसका इलाज भी नहीं कराया जाता। इस स्थिति में मरीज गंभीर हालत में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अल्जाइमर बीमारी व्यक्ति के सोचने की शक्ति और उसकी याददाश्त पर प्रहार करती है। बीमारी मस्तिष्क की कोशिकाओं के सिकुड़ने के कारण होती है। यह बीमारी तीन स्टेज प्राइमरी, मिडिल, लेट स्टेज में होती है। हर स्टेज एक के बाद और खतरनाक होती जाती है और अंत में व्यक्ति उस स्टेज में पहुंच जाता है जहां यह बीमारी उसके सारे शरीर पर प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed