{"_id":"6820ea8237056efce60372f8","slug":"alternator-and-other-items-stolen-from-kumal-kar-washing-center-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124246-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कूमल कर वाशिंग सेंटर से अल्टीनेटर व अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कूमल कर वाशिंग सेंटर से अल्टीनेटर व अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा स्टैंड के पास वाशिंग सेंटर में कूमल कर चोर यहां से अल्टीनेटर, दो मोटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने सेंटर पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
नगर के मोहल्ला रघुवीर गंज निवासी कुलदीप कुमार का गांव सरावा स्टैंड पर वाशिंग सेंटर है। शनिवार की शाम वह सेंटर को बंद कर घर आ गए थे। रविवार की सुबह सात बजे सेंटर पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सेंटर में कूमल किया गया है। सेंटर के अंदर जाकर देखा तो चोर जनरेटर से अल्टीनेटर, दो मोटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि चोर कूमल कर सेंटर में दाखिल हुए थे और चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग गए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को देने की बात भी कही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी