फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of rape

Hapur News: युवक पर नाम बदल दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Dec 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
alligation of rape
सिंभावली। जनपद शाहजहांपुर निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह नोएडा की कंपनी में काम करती है। काफी समय पहले उसके मोबाइल से अचानक किसी अनजान युवक के नंबर पर गलती से कॉल लग गई। इसके बाद आरोपी उससे बात करने लगा। आरोपी ने अपने आप को ब्राह्मण बताते हुए उससे बातचीत जारी रखी। उसने बताया कि वह कार मैकेनिक है और अच्छा कमाता है। आरोपी ने अपनी पत्नी के स्वर्गवास की बात बताकर उसकी सहानुभूति हासिल की। वहीं, धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। तीन साल पहले आरोपी उसके कमरे पर आकर नोएडा में रहने लगा। शादी का झांसा देकर आरोपी उसे अपने साथ सिंभावली ले आया। जहां होटल नुमा मकान में रखा। वहां पर उसे जानकारी मिली कि युवक दूसरे समुदाय का है। आरोपी ने उससे पीछा छुडाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। मना करने पर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी और उसके भाइयों ने बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। होश में आने पर वह सिंभावली क्षेत्र में पुराने हाईवे पर सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पीड़िता ने आरोपी और उसके भाइयों का नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed