{"_id":"68ade480bf5cbbc0a90b5e36","slug":"alligation-of-a-girl-kidnap-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129273-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोरी के अपहरण के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोरी के अपहरण के प्रयास का आरोप
Tue, 26 Aug 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली में शिकायत की गई है।
किशोरी का कहना है कि वह अपनी दादी के घर से लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने अचानक रास्ते में उसे दबोच लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मुंह बंद कर पास के एक मकान की ओर घसीटने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले पर सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।