फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegations of poor construction in the interlocking route

Hapur News: इंटरलॉकिंग मार्ग में घटिया निर्माण लगाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Allegations of poor construction in the interlocking route
धौलाना। गांव डहाना में सांसद निधि से बन रहे इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण भवेंद्र सिसौदिया के साथ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव में जुगल किशोर के मकान से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बनाई जा रही दीवारों में सीमेंट के बजाय अधिक मात्रा में रेत का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही निर्माण में लगाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर अंकुर राणा, जगदीश सिंह, संजीव कुमार, विमल कुमार, अशोक कुमार, पप्पू राणा, कपिल राणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed