{"_id":"67ab7dc3e25760773b080859","slug":"allegation-of-rape-hapur-news-c-306-1-gha1001-112642-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला का अपहरण कर यौन शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला का अपहरण कर यौन शोषण करने का आरोप
Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी गांव के तीन युवकों पर अपहरण कर बेहोशी की हालत में मध्य प्रदेश ले जाकर बंधक बनाने, छह माह तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी कार्यालय के भेजे गए पत्र में महिला ने उल्लेख किया है कि उसका निकाह करीब पांच साल पहले हुआ था। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर करीब डेढ़ साल पहले उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आ गई। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। जिस कारण वह मायके में अकेली रहकर मजदूरी कर अपने बच्चे का पालन पोषण कर रही है। करीब छह माह पहले पड़ोसी गांव निवासी व्यक्ति और उसके दो साथियों ने कार से उसका अपहरण कर लिया और बेहोशी की हालत में उसे मध्यप्रदेश के शहर में ले गए। जहां आरोपी युवक ने छह माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीडि़ता का कहना है कि छह फरवरी को वह आरोपी के चंगुल से किसी तरह बचकर कमरे से निकल गई। जहां से आठ फरवरी को गढ़ पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। जिस कारण उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।