फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   allegation of rape

Hapur News: शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म का आरोप

Sat, 04 May 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 04 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
allegation of rape
पिलखुवा। चोरी के आरोप में पति के जेल जाने पर एक व्यक्ति ने महिला की मद्द करने और शादी करने का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जो आए-दिन किसी न किसी आरोप में जेल जाता रहता है। जिसके कारण परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह फैक्टरियों में नौकरी करने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुई। करीब छह साल पहले उसने महिला के पति की जमानत और आर्थिक मद्द करने का आश्वासन दिया था। तभी से वह उसके साथ रहकर शादी करने का झांसा देेते हुए संबंध बनाता आ रहा है। अब वह शादी करने से इन्कार करने के साथ उसकी बेटी पर गलत नजर रखता है।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला छह साल से स्वयं सहमति से आरोपी के साथ रहती है। पति को गायब हुए भी डेढ़ साल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed