{"_id":"67b0bcb42ffa88f5190abca1","slug":"allegation-of-murder-hapur-news-c-306-1-gha1001-112730-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्लॉट पर कब्जे के लिए बेटे की हत्या कर शव छिपाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्लॉट पर कब्जे के लिए बेटे की हत्या कर शव छिपाने का आरोप
Sat, 15 Feb 2025 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद अमरोहा के गांव शेरखेड़ा पीपली निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दो लोगों पर बेटे को घर से बुलाकर प्लॉट के दस्तावेज लेने और उसकी हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
गांव निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि उनका एक प्लॉट सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर की हमजा कॉलोनी में है। उसे पड़ोसी गांव निवासी व्यक्ति ने दिलाया था। बताया कि आरोपी ने करीब चार साल पहले उसके बेटे को प्लॉट का असली बैनामा लेकर अपने घर बुलाया। आरोपी ने अच्छे दाम पर प्लॉट बिकवाने की बात की। जिस पर उनका बेटा दस्तावेज लेकर आरोपी के घर चला गया। उसके बाद उनका बेटा घर नहीं लौटा। तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता का आरोप है कि उसके बेटे की आरोपी ने हत्या कर दी है और शव को छिपा दिया है। वहीं, उनके प्लॉट पर भी कब्जा कर लिया है। एसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।