फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ajad samaj party candidate defeat

Hapur News: गठबंधन हुआ फेल, चार दलों की फौज नहीं दिला पाई दस हजार वोट

Sat, 13 May 2023 11:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 13 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
ajad samaj party candidate defeat
हापुड़। निकाय चुनाव में सपा, रालोद, आसपा और भीम आर्मी का गठबंधन दूसरे दलों की आंधी में उड़ गया। हापुड़ की सीट पर इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन प्रत्याशी को दस हजार वोट भी नहीं मिल सके। ऐसे में चारों गठबंधन से जुड़ी पदाधिकारियों की फौज पर सवाल उठ रहा हैं। वार्डों में इन दलों से सभासद पदों पर चुनाव लड़ने वाले भी बहुत से प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाए। हापुड़ की सीट पर गठबंधन से प्रत्याशी के चयन को लेकर काफी उठा पटक रही थी। सपा के पैनल पर पहले अनिल आजाद की पत्नी सुनीता आजाद को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन अंतिम दौर आते आते इन दलों का गठबंधन तय हुआ, जिसके बाद हापुड़ की सीट आसपा को दी गई। लेकिन टिकट वितरण में उठा पटक से गठबंधन से दल तो मिले, लेकिन बागियों के दिल नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

यही हाल पिलखुवा सीट पर रहा, यहां पहले बिलाल को टिकट दिया था, बाद में इस टिकट को बदल दिया गया। दूसरी बार में टिकट प्रवीण को दिया गया, लेकिन ये प्रत्याशी भी पैमाने पर खरे नहीं उतरे, हर चरण में मुकाबले से बाहर ही होते नजर आए। गढ़ सीट पर सपा से सोना सिंह को पार्टी जिताऊ प्रत्याशी मान रही थी, क्योंकि उनके पास अनुभव और वोटरों का विश्वास था। लेकिन भाजपा की आंधी में गढ़ सीट पर सोना सिंह भी नहीं टिक सके। हापुड़ की सीट पर चारों दलों के एक साथ मिलने से चुनाव का माहौल गरमा गया था। क्योंकि गठबंधन को उम्मीद थी कि इस बार मुस्लिम वोटर उनके साथ जाएगा। दलितों पर भी पकड़ का भरोसा जताया जा रहा था, इसके साथ ही जाट, त्यागी व अन्य जातियों को पदाधिकारी अपने साथ मिलाने का खूब दावा कर रहे थे। चुनाव में जान फूंकने के लिए आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और अब्दुल्ला आजम ने शहर में चार स्थानों पर जनसभाएं की।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से चंद्रशेखर आजाद, सपा एमएलसी राकेश यादव, किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने भी रोड शो कर गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन चुनाव में गठबंधन का रहा, चारों दलों की मतदाताओं में पकड़ को भी आईना दिखा रहा है। पिलखुवा और गढ़ की सीटों पर भी कुछ ऐसा ही हुआ, इन दोनों सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। बाबूगढ़ नगर पंचायत भी इन दलों के हाथों से निकल गई। बता दें कि हापुड़ की सीट पर गठबंधन प्रत्याशी को सिर्फ 9324 वोट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed