{"_id":"585fe5fb4f1c1bec14eeb05e","slug":"afternoon-fog-covered-it","type":"story","status":"publish","title_hn":" लुढ़का पारा, दोपहर तक छाया रहा कोहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुढ़का पारा, दोपहर तक छाया रहा कोहरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 25 Dec 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन सही रहने के बाद रविवार को एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला। सुबह से ही कोहरा और धुंध छाया रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटा। दिन भर चली सर्द हवाओं से पारा लुढ़क गया। छुट्टी के दिन लोग अलाव आदि का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
शनिवार आधी रात से ही कोहरे का असर दिखाई देना शुरू हो गया। रविवार सुबह तक अच्छा खासा कोहरा वातावरण पर छाया था। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम की स्थिति को देखकर व छुट्टी होने के कारण लोग देर तक रजाइयों में घुसे रहे। दोपहर में कुछ ही देर के लिए सूरज ने थोड़ी देर के लिए दर्शन दिए, मगर सर्द हवाओं से ठंडी बनी रही। दोपहर बाद एक बार फिर धुंध वातावरण पर हावी होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया कि एक दो दिन सर्द हवाओं के चलने से मौसम ठंडा रहेगा। उन्होंने बताया कि कोहरे की भी यही स्थिति रहेगी। वहीं, डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।