फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   After reaching boyfriend house girlfriend consumed poison and died in hapur

दो साल के प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने खाया जहर, कर रही थी बस एक बात की जिद्द

Mon, 08 Jul 2024 05:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 Jul 2024 05:33 PM IST
सार

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लगातार युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन युवक के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन
After reaching boyfriend house girlfriend consumed poison and died in hapur
प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात को प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने विवाद होने पर जहर खा लिया। आनन-फानन में युवती को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लगातार युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन युवक के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात को युवती युवक के घर पहुंच गई और यहां विवाद होने पर उसने जहरीर पदार्थ खा लिया। यह देख युवक के परिजन में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक के परिजन युवती को नगर के एक अस्पताल में ले गए। 

विज्ञापन

हालात गंभीर देख युवती को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है तहरीर के आधार पर कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed