{"_id":"651851fddbb2f181140a0646","slug":"advocates-strikes-may-be-continued-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3467-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण न होने पर फिर होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण न होने पर फिर होगी हड़ताल
Sat, 30 Sep 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लाठीचार्ज के विरोध में जारी हड़ताल को 15 अक्तूबर तक स्थगित करने पर शनिवार को कुछ अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नई घोषणा कर दी। बार पदाधिकारियों ने लाइन भेजे गए 19 पुलिसकर्मियों को दो अक्तूबर तक जिले से बाहर स्थानांतरित न करने पर फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है। तीन अक्तूबर को होने वाली जनरल बॉडी की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को महासम्मेलन के बाद देर शाम एएसपी राजकुमार अग्रवाल के साथ बैठक हुई थी। जिसमें, मिले आश्वासन के बाद हड़ताल पंद्रह दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा की गई थी। सभी मांगे पंद्रह दिन में पूरी न होने पर पदाधिकारियों ने फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। लेकिन शनिवार को कचहरी खुलने पर कुछ अधिवक्ताओं ने हड़ताल खोलने के निर्णय का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पहले सभी मांगे पूरी हों। इसके बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया जाए।
बार एसोसिएशन और एल्डर्स कमेटी ने स्पष्ट की स्थिति -
अधिवक्ताओं के हंगामे के बाद हापुड़ बार एसोसिएशन और एल्डर्स कमेटी ने स्थिति स्पष्ट की। पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपी 19 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्हें दो अक्तूबर तक जनपद से बाहर स्थानांतरण पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खोली गई है। दो अक्तूबर तक कार्रवाई न होने पर तीन अक्तूबर को जनरल बॉडी की बैठक होगी। जिसमें हड़ताल पर निर्णय लिया जाएगा।