{"_id":"69973674cc5cf32e3603c520","slug":"advocate-strike-in-garh-hapur-news-c-306-1-gha1001-120394-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय खुलवाने की मांग
Thu, 19 Feb 2026 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय बनाने और एडीजे न्यायालय के निर्माण की मांग को लेकर गढ़ की दोनों बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह ने कहा कि तहसील मुख्यालय में द्वितीय तल पर गत 40 वर्षों से रजिस्ट्री कार्यालय का संचालन हो रहा है। अब इस कार्यालय को शहर से बाहर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। सचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि यदि द्वितीय तल से इस कार्यालय को हटाया ही जाना है, तो इसके लिए तहसीलदार आवास के पीछे खाली पड़ी बीघा भूमि को चिह्नित किया जाना चाहिए, ताकि किसी को भी परेशानी न हो।
वहीं, बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि काफी समय से एडीजे कोर्ट की मांग की जा रही है। लेकिन, शासन स्तर से न्यायालय के निर्माण में विलंब किया जा रहा है। जो न्याय हित में सही नहीं है। इन दोनों मांगों को लेकर दोनों ही बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने सभी न्यायालयों में कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान जितेद्र यादव, अनिल कुमार गौतम, संदीप निषाद, सबीला परवीन, सुभाष मोरल, सचिन सिंह, हरिशंकर राणा, अमरपाल सिंह, ओमपाल मावी आदि मौजूद रहे।