फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   adm inspection of hapur block

Hapur News: एडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार अधिकारी व कर्मचारी

Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
adm inspection of hapur block
हापुड़। एडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अधिकारी व दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद भी अधिकारी सुबह कार्यालयाें में नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण आमजन की समस्याओं का समाधान समय से नहीं हो रहा है। यहां तक कि बाहरी व्यक्ति कार्यालयों में काम कर रहे हैं। इससे आमजन का उत्पीड़न भी हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए शासन के निर्देश पर लगातार जिले में सरकारी कार्यालयों का सुबह के समय औचक निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को एडीएम संदीप कुमार ने खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिशन सक्सेना, सहायक विकास अधिकारी निकुंज त्यागी, बीटी रजनीश कुमार व बीओ अंजू चौधरी अनुपस्थित मिले। हालांकि, कोई प्राइवेट कर्मी कार्यालय में नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट एडीएम ने डीएम को सौंपी थी। जिस पर डीएम प्रेरणा शर्मा ने चारों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही इसे दर्शाता है, यह माना भी है। तीन दिन के अंदर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को अपना स्पष्टीकरण भी देना होगा। इस संबंध में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि औचक निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। जिलाधिकारी ने स्वयं चारों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed